Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जडेजा और प्रवीण का अर्धशतक, भारत ने रखा 171 रनों का लक्ष्य (लीड-3)

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पहले ही ओवर में उसे वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के रूप में दो झटके लगे। टीम के खाते में अभी सात रन जुड़े थे कि मिशेल जानसन की गेंद पर सहवाग क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने एक छक्का लगाया और सिर्फ छह रन ही बना सके।

सहवाग के पवेलियन लौटने के बाद मैदान पर आए गंभीर भी महज दो गेंदों का सामना कर सके। पहले ही ओवर में जानसन ने उन्हें भी बोल्ड कर दिया। गंभीर अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद डॉग बोलिंगर ने अपनी ही गेंद पर सचिन तेंदुलकर का कैच पकड़कर विपक्षी टीम को सबसे बड़ा झटका दिया। तेंदुलकर ने 10 रन बनाए।

मास्टर ब्लास्टर के आउट होने के बाद टीम का बड़ा दारोमदार युवराज सिंह पर था लेकिन वह भी बोलिंगर का शिकार बन गए। वह छह रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर हिट विकेट हो गए। इसके बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना भी जानसन की गेंद पर चकमा खा गए और नॉथन हॉरिट्ज ने बिना कोई चूक किए उनका कैच लपक लिया। रैना बिना कोई रन बनाए पेवेलियन लौटे।

आधी टीम के पेवेलियन लौटने के बाद कप्तान धौनी ने जडेजा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया लेकिन वह भी गुवाहटी की परेशानी पैदा करती पिच पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। वह 24 रन बनाकर आउट हुए।

जडेजा और प्रवीण ने आठवें विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। जडेजा 57 रन बनाकर आउट हुए। भारत की पूरी टीम 48 ओवरों में 170 रनों पर सिमट गई। प्रवीण 54 रन बनाकर नाबाद रहे। आस्ट्रेलिया की ओर से बोलिंगर ने पांच और जानसन से तीन विकेट चटकाए।

गौरतलब है इस श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम पहले ही 3-2 की बढ़त बना चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+