Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेज शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड के 2 विकेट गिरे (लीड-2)

न्यूजीलैंड को पहला झटका 72 रन के कुल योग पर लगा। एरॉन रेडमंड 21 रन बनाने के बाद उमर गुल की गेंद पर मोहम्मद आमेर के हाथों लपके गए।

दूसरा विकेट 88 रन के कुल योग पर मार्टिन गुपटिल के रूप में गिरा। गुपटिल आठ रन बनाकर सईद अजमल के हाथों यूनुस खान के हाथों लपके गए।

खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड टीम ने 19 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए थे।

पिछले मैच में शतक लगाकर अपनी टीम को मजबूत आधार देने वाले ब्रेंडन मैक्लम 57 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि रॉस टेलर ने छह रन बनाए थे।

तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। पाकिस्तान ने पहला मैच छह विकेट से जीता था लेकिन न्यूजीलैंड ने दूसरे मुकाबले में शानदार जीत हासिल करते हुए बराबरी कर ली थी।

न्यूजीलैंड की टीम इस मैच के लिए बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरी है जबकि पाकिस्तान ने एक परिवर्तन किया है। पिछले मैच में नहीं खेल सके उमर अकमल को अंतिम-11 में जगह की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+