टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा, श्रीसंत-जहीर की वापसी
चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जहीर खान की भी वापसी हुई है जबकि मुनाफ पटेल और आशीष नेहरा को इस टीम में जगह नहीं मिली है।
16 नवंबर से अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के साथ शुरू हो रही इस श्रृंखला के लिए श्रीसंत की वापसी बड़ी खबर के तौर पर उभरी है।
इसका कारण यह है कि हाल के दिनों में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ-साथ केरल क्रिकेट संघ ने भी उन्हें अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखने की चेतावनी दी थी।
टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, शांताकुमारन श्रीसंत, राहुल द्रविड़, मुरली विजय, सुब्रह्ण्यम बद्रीनाथ, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, वी.वी.एस. लक्ष्मण, जहीर खान, ईशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications