तूफान के कारण भारत-आस्ट्रेलिया मैच में बाधा की आशंका
चक्रवाती तूफान 'फयान' के बुधवार को तटीय इलाकों में पहुंचने की संभावना जताई गई है। मुंबई हालांकि इस तूफान के रास्ते में सीधे तौर पर आता नहीं दिख रहा है लेकिन इसके बावजूद यहां का मौसम काफी खराब हो गया है।
बुधवार को बारिश और तूफान की आशंका के कारण यहां के दो आयोजन स्थलों पर खेले जाने वाले दो प्रथम श्रेणी के मैचों के दिन का खेल रद्द कर दिया गया।
श्रीलंका और बोर्ड अध्यक्ष एकादश के बीच खेले जाने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है जबकि मुंबई और उड़ीसा के बीच खेले जा रहे रणजी मुकाबले के दूसरे दिन का भी खेल शुरू नहीं हो सका है।
बारिश के कारण पैदा हुए हालात को देखते हुए भारतीय टीम ने मंगलवार शाम को अभ्यास नहीं किया लेकिन बुधवार को वह आस्ट्रेलियाई टीम को साथ अभ्यास के लिए डी.वाई. पाटिल स्टेडियम पहुंची।
बुधवार सुबह के अभ्यास सत्र के बाद मौसम काफी खराब हो गया और इसे लेकर मैच में बाधा पड़ने की आशंका प्रबल हो गई है। सात मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 4-2 से आगे चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications