बुधवार को खेले गए पहले दौर के एकल मुकाबले में सायना को हॉलैंड की खिलाड़ी जे याओ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर प्रतियोगिता में शिरकत कर रहीं सायना गैरवरीयता प्राप्त याओ के हाथों मात्र 26 मिनट में 16-21, 12-21 से हार गईं।
पुरुषों तथा महिलाओं के युगल वर्ग में भारत के हाथों सफलता आई है। रुपेश कुमार और शावाने थॉमस की जोड़ी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।
रुपेश और थॉमस ने मलेशिया के पाक चियू चोव और चेंग हुन हांग की जोड़ी को 28 मिनट तक चले मुकाबले के बाद 21-18, 21-9 से पराजित किया।
महिलाओं के युगल वर्ग में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने थाईलैंड की सावित्री अमित्रापई और वैकहरापोर्न मुंकित की जोड़ी को 21-18, 21-18 से हराया।
गुट्टा ने मिश्रित युगल वर्ग में भी जीत हासिल की है। अपने साथी वी. दीजू के साथ खेलते हुए गुट्टा ने पहले दौर के मुकाबले में पोलैंड के राबर्ट मेटुसियाक और नैदिदा कोत्सीचुंग की जोड़ी को 17-21, 21-15, 21-12 से हराने में सफलता हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।