रिहा किए गए माइक टायसन (लीड-1)
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक लास एंजेलिस के रास्ते लास वेगास जाते वक्त हवाई अड्डे पर जब एक सेलीब्रिटी फोटोग्राफर ने टायसन की तस्वीरें लेने की कोशिश की, तब इस 43 वर्षीय मुक्केबाज ने उसे घूंसा मार दिया।
पुलिसकर्मी जिम होलकोम्ब ने बताया, "आरोप यह है कि टायसन ने फोटोग्राफर के चेहरे पर घूंसा मारा था जिससे वह नीचे गिर गया। फोटोग्राफर के सिर में चोट आई और उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।"
पुलिस के मुताबिक इस घटना के तत्काल बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए और टायसन को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में निकट के एक थाने में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। कहा जा रहा है कि उस वक्त टायसन की पत्नी और उनका 10 महीने का बच्चा भी उनके साथ थे।
गौरतलब है कि जुलाई, 1991 में एक 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में टायसन को गिरफ्तार किया गया था। इसके छह वर्ष बाद एक बार फिर वह विवाद में आए जब एक मैच के दौरान उन्होंने प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज इवेंडर होलीफील्ड के कान काट लिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications