कप्तान के तौर पर हो सकती है यूनुस की वापसी : बट्ट
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने बट्ट के हवाले से लिखा है, "एक कप्तान के तौर पर यूनुस का करियर समाप्त नहीं हुआ है। वह फिर से टीम के कप्तान बन सकते हैं। हम भविष्य की नीतियों पर काम कर रहे हैं और यूनुस उसमें फिट बैठते दिख रहे हैं।"
बट्ट ने कहा कि यूनुस को 2011 विश्व कप तक के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था और इस लिहाज से वह अभी भी कप्तान हैं। बट्ट ने कहा, "हम अपने फैसले पर कायम हैं। यूनुस की कप्तानी बरकरार है। आराम के बाद टीम में वापसी करने पर उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की कमान दी जा सकती है।"
उल्लेखनीय है कि यूनुस ने बुधवार को अपने साथियों के व्यवहार से तंग आकर क्रिकेट से कुछ समय के लिए 'ब्रेक' ले लिया था। यूनुस के इस फैसले के बाद पीसीबी ने बिना देर किए न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए मोहम्मद यूसुफ को कप्तान नियुक्त कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications