पेरिस मास्टर्स : नडाल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नडाल ने गुरुवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में हमवतन टॉम रोब्रेडो को 6-3, 3-6, 7-5 से हराया। रोजर फेडरर की हार के बाद नडाल इस टूर्नामेंट में सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी रह गए हैं।
नडाल ने रोब्रेडो के खिलाफ लगातार छठी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ इस सत्र में नडाल ने अपने जीत-हार का आंकड़ा 63-10 तक पहुंचा दिया है।
उधर, रूस के टेनिस स्टार निकोली डेवीडेंको ने तीसरे दौर में मिली हार के बावजूद इस महीने के अंत में लंदन में होने वाली एटीपी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खेलने का अधिकार हासिल कर लिया है।
डेवीडेंको हालांकि पेरिस मास्टर्स के तीसरे दौर में स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग के हाथों हार गए लेकिन बाद में तीसरे दौर में ही क्रोएशिया के मारिन सेलिस के हाथों स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को की हार ने उन्हें वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खेलने की योग्यता दिला दी।
सोल्डरलिंग ने डेवीडेंको को तीन सेट तक चले मुकाबले के बाद 6-3, 3-6, 6-4 से पराजित किया जबकि सेलिक ने वर्दास्को को 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर चौथे दौर में जगह पक्की की।
वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए बाकी बचे एक स्थान के लिए वर्दास्को और डेवीडेंको के बीच होड़ थी। यह चैम्पियनशिप 22 नवंबर से लंदन में शुरू होगी।
बहरहाल, पेरिस मास्टर्स में ब्रिटेन के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी एंडी मरे को भी हार का सामना करना पड़ा है। मरे को चेक गणराज्य के खिलाड़ी राडेक स्टेपानेक ने कड़े संघर्ष के बाद 1-6, 6-3, 6-4 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications