Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'सचिन के तरकश में बचें हैं अभी और तीर'

हैदराबाद, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 वर्ष पूरा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बारे में भारतीय खेल जगत की हस्तियों का कहना है कि मास्टर ब्लास्टर की अभी और कई शानदार पारियां दिखना बाकी हैं।

'फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया' के प्रमुख विकी चंडोक ने आईएएनएस से कहा, "मेरा मानना है कि सचिन में अभी बहुत क्रिकेट बची हुई है। मुझे लगता है कि वह किसी ऐसे खिलाड़ी की प्रतीक्षा में हैं जो उनकी जगह ले सके। परंतु उनकी जगह कोई नहीं भर सकता। वह क्रिकेट के माइकल शूमाकर हैं।"

बिलियर्डस के मशहूर खिलाड़ी गीत सेठी ने कहा, "मैं पांच साल पहले सचिन से उस समय मिला था जब मुझे भारतीय क्रिकेट टीम से बातचीत का मौका दिया गया था। उस दौरान हम दोनों ने काफी बातें की थी।"

बिलियर्डस के एक अन्य मशहूर खिलाड़ी पंकज आडवाणी भी मास्टर ब्लास्टर के कायल हैं। आडवाणी ने कहा, "मैं जब छोटा था तो एक बार उनसे बेंगलुरू हवाई अड्डे पर मिला था और उनसे ऑटोग्राफ लिया था। वह हर भारतीय खिलाड़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वह एक बेहरीन रोल मॉडल हैं।"

डेविस कप के पूर्व कप्तान रमेश कृष्णन भी सचिन के बड़े प्रशंसक हैं। उनका कहना है कि शॉट लगाने का सचिन का अंदाज शानदार है और वह आसपास के माहौल को अपने खेल पर हावी नहीं होने देते।

सचिन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण 15 नवंबर, 1989 को हुआ था। इन 20 वर्षो के दौरान उन्होंने 159 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 54.58 की औसत से 12,773 रन बनाए हैं। इनमें 42 शतक शामिल हैं। एकदिवसीय मैचों में भी कोई खिलाड़ी उनके आसपास नहीं फटकता। उन्होंने 436 एकदिवसीय मैचों में 44.50 की औसत से 17,178 रन बनाए हैं, जिनमें 45 शतक शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+