सचिन ने पूरे किए क्रिकेट में 20 साल, मनाया जश्न
इस बेहतरीन सफरनामे का जश्न रविवार को उन्होंने अपने परिवार और टीम के सदस्यों के साथ मनाया। इस यादगार जश्न में शामिल होने के लिए तेंदुलकर की पत्नी अंजलि मुंबई से यहां पहुंचीं।
भारतीय टीम यहां मोटेरा में स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में सोमवार से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैदान के नाम इससे पहले भी कई ऐतिहासिक तारीखें दर्ज हैं।
सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 10,000 रन इसी मैदान पर पूरे किए थे। कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 431 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने का सर रिचर्ड हेडली का रिकार्ड यहीं तोड़ा था।
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आशा जताई है कि इस टेस्ट मैच में तेंदुलकर शतक लगाकर इस अवसर पर यादगार बनाएंगे।
तेंदुलकर के लिए यह मैदान अब तक अच्छा साबित हुआ है। उन्होंने वर्ष 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दोहरा शतक यहीं लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications