पिछले सप्ताह पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में कीवी टीम के कप्तान विटोरी के हेलमेट पर गेंद लगी गई थी जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। चिकित्सकों ने उन्हें दो सप्ताह के आराम की सलाह दी थी।
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र 'द न्यूज' से बातचीत में मैक्लम ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि टेस्ट श्रृंखला में विटोरी ही टीम का नेतृत्व करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के बीच 25 नवंबर से पहला टेस्ट आरंभ होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।