दोबारा कप्तान बनने की उम्मीद बहुत कम : यूनुस
यूनुस यह कहकर टीम से अलग हुए थे कि वह कुछ दिनों तक आराम चाहते हैं। बाद में यह बात सामने आई कि टीम में गुटबाजी के कारण वह टीम से बाहर हुए हैं। उनकी जगह मोहम्मद यूसुफ को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है।
उन्होंने गुरुवार को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि टीम के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ कुछ समस्याएं हैं और इसी वजह से उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला में न खेलने का फैसला किया।
समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक यूनुस ने शनिवार को कहा, "टीम में मेरी वापसी के बाद इस बात की बेहद कम उम्मीद है कि मैं दोबारा कप्तानी की जिम्मेदारी संभालूं।"
उन्होंने एक बार फिर टीम में गुटबाजी की बात स्वीकार की। पूर्व कप्तान ने कहा कि जब वह टीम पर नियंत्रण रखने में असफल हो रहे थे तो उन्होंने कप्तानी छोड़ने का प्रस्ताव दिया, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख एजाज बट्ट ने इसे खारिज कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications