भारत की लचर शुरुआत, सचिन सहवाग और गंभीर आउट (लीड-1)
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के खाते में अभी 14 रन ही जुड़े थे कि उसे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के रूप में पहला झटका लगा। वह महज एक रन बनाकर चनाका वेलेगेदारा की गेंद पर बोल्ड हो गए।
गंभीर के पेवेलियन लौटने के बाद वीरेंद्र सहवाग भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सके। वह भी 11 रन बनाकर वेलेगेदारा की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 वर्ष पूरा करने वाले सचिन तेंदुलकर भी चार रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर वेलेगेदारा का शिकार बन गए।
सचिन के बाद वी.वी.एस. लक्ष्मण ने पेवेलियन की राह पकड़ ली। वह धम्मिका प्रसाद की गेंद पर बिना खाता खोले ही बोलड हो गए। खबर लिखे जाने तक राहुल द्रविड़ 15 और युवराज सिंह चार रन बनाकर नाबाद थे।
गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच इस श्रृंखला में तीन टेस्ट मैच खेले जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications