द्रविड़ और युवराज ने पारी संभाली, भारत के 100 रन पूरे (लीड-2)
मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में भोजनाल तक भारतीय टीम ने भोजनकाल तक 25 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए थे। राहुल द्रविड़ 45 और युवराज सिंह 35 रन बनाकर नाबाद थे।
इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के खाते में अभी 14 रन ही जुड़े थे कि उसे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के रूप में पहला झटका लगा। वह महज एक रन बनाकर चनाका वेलेगेदारा की गेंद पर बोल्ड हो गए।
गंभीर के पेवेलियन लौटने के बाद वीरेंद्र सहवाग भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सके। वह भी 11 रन बनाकर वेलेगेदारा की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 वर्ष पूरा करने वाले सचिन तेंदुलकर भी चार रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर वेलेगेदारा का शिकार बन गए।
सचिन के बाद वी.वी.एस. लक्ष्मण ने पेवेलियन की राह पकड़ ली। वह धम्मिका प्रसाद की गेंद पर बिना खाता खोले ही बोलड हो गए। श्रीलंका की ओर से अकेले वेलेगेदारा ने तीन विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications