खली ने तेंदुलकर से कहा, 'तुम जियो हजारों साल'
शिमला, 17 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड रेस्लिंग फेडरेशन (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ)के विख्यात पहलवान महाबली खली ने मंगलवार को महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को 'भारत का गौरव' करार देते हुए उनकी तारीफ में हिंदी फिल्म का एक गीत गाकर सभी को चौंका दिया।
यहां एक सरकारी विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान खली ने सचिन की लंबी उम्र की कामना करते हुए "तुम जियो हजारों साल" गीत गाकर सुनाया।
उन्होंने कहा, "सचिन तेंदुलकर जैसा बल्लेबाज भारत का गौरव है। वह महानायक हैं। मैं उनका जबरदस्त प्रशंसक हूं।"
पिछले दिनों यहां पहुंचे खली को कई समारोहों में हिस्सा लेना है। घुटने की शल्यक्रिया के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे खली फिल्मों में काम रहे हैं।
उन्होंने बताया,"मैं इस समय फिल्मों पर ध्यान दे रहा हूं। मैंने दो बॉलीवुड फिल्में की हैं और उनमें से एक इसी महीने प्रदर्शित होने वाली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications