Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोटेरा टेस्ट : जयवर्धने का दोहरा शतक, श्रीलंका ने कसा शिकंजा (राउंडअप)

तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण जयवर्धने की बल्लेबाजी रही। चायकाल के बाद उन्होंने अपना दोहरा शतक पूरा किया। यह उनका छठा दोहरा शतक है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक माहेला जयवर्धने 204 और प्रसन्ना जयवर्धने 84 रनों पर नाबाद थे।

माहेला ने अपनी इस मैराथन पारी के दौरान 339 गेंदों का सामना किया और 17 चौके व एक छक्का लगाया। उन्होंने मैदान के चारो ओर स्ट्रोक लगाए और खुलकर बल्लेबाजी की। उनके समक्ष भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए। प्रसन्ना ने भी भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया। उन्होंने 84 रनों की आपनी पारी में 186 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाए।

दूसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 275 रनों से आगे खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने तीसरे दिन जल्द ही 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। जयवर्धने ने पहले अर्धशतक पूरा किया और फिर भोजनकाल के बाद शतक जड़ दिया। चायकाल के बाद माहेला ने अपना दोहरा शतक पूरा किया।

तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम को थिलन समरवीरा के रूप में पहला झटका लगा। समरवीरा 70 रनों के निजी स्कोर पर ईशांत शर्मा का शिकार बने। युवराज सिंह ने उनका शानदार कैच लपका। भोजनकाल से ठीक पहले मेहमान टीम को एक और झटका उस समय लगा जब एंजेलो मैथ्यूज 17 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर आउट हो गए।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज जहीर खान और ईशांत शर्मा ने अब तो दो-दो विकेट चटकाए हैं जबकि हरभजन सिंह को एक ही विकेट मिल पाया है।

इससे पहले खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम को 426 के स्कोर पर रोकने के बाद तिलकरत्ने दिलशान के शानदार शतक की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने तीन विकेट पर 275 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर भारत से वह 151 रन पीछे थी जबकि उसके सात विकेट शेष थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+