For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गंभीर नाबाद लौटे, भारत 144 रन पीछे (लीड-6)

By Staff

पहली पारी में मात्र एक रन बनाकर पेवेलियन लौटने वाले गंभीर 120 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 74 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि नाइटवॉचमैन अमित मिश्रा 25 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। गंभीर और मिश्रा तीसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़ चुके हैं। भारतीय टीम ने 45 ओवरों की बल्लेबाजी के दौरान 4.22 के औसत से रन बटोरे।

भारतीय टीम ने सहवाग (51) और राहुल द्रविड़ (38) के विकेट गंवाए हैं। सहवाग ने अपनी 67 गेंदों की पारी के दौरान सात चौके लगाए। उन्हें स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ ने पेवेलियन की राह दिखाई। उनका कैच एंजेलो मैथ्यूज ने लपका। उन्होंने गंभीर के साथ पहले विकेट के लिए 17 ओवरों में 81 रन जोड़े।

दूसरी ओर, पहली पारी में 177 रन बनाकर भारतीय टीम को मुश्किल से उबारने वाले द्रविड़ ने 66 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 38 रन बनाए। गंभीर के साथ दूसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़ने वाले द्रविड़ को चनाका वेलेगेदारा ने पगबाधा आउट किया।

इससे पहले, श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 760 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 426 बनाए थे। इस तरह मेहमान टीम ने पहली पारी के आधार पर 334 रनों की बढ़त हासिल की।

खेल के चौथे दिन भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन माहेला जयवर्धने और प्रसन्ना जयवर्धने की जोड़ी के सामने उनकी एक न चली। माहेला 275 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने बुधवार को ही दोहरा शतक जड़ा था। उनके टेस्ट करियर का यह 27वां शतक है। चौथे दिन प्रसन्ना ने भी शतक जड़ा। वह 154 रनों पर नाबाद रहे।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज जहीर खान, ईशांत शर्मा और हरभजन सिंह ने दो-दो विकेट झटके जबकि लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने माहेला जयवर्धने के रूप में एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम को थिलन समरवीरा के रूप में पहला झटका लगा। समरवीरा 70 रनों के निजी स्कोर पर ईशांत का शिकार बने। इसी दिन भोजनकाल से ठीक पहले मेहमान टीम को एक और झटका उस समय लगा जब एंजेलो मैथ्यूज 17 रन बनाकर हरभजन की गेंद पर आउट हो गए।

पहली पारी में भारतीय टीम ने 426 रनों का स्कोर खड़ा किया था। द्रविड़ ने 177 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 110 और युवराज सिंह ने 68 रनों का योगदान दिया था। श्रीलंका की ओर से चनाका वेलेगेदारा ने चार विकेट और मुथैया मुरलीधरन ने तीन विकेट चटकाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+