समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुर्तगाल की ओर से एक मात्र निर्णायक गोल मिडफिल्डर राउल मेरेलेस ने किया। बोस्निया के स्ट्राइकरों ने गोल करने की पुरजोर कोशिश की लेकिन वे पुर्तगाल की रक्षापंक्ति को नहीं भेद सके।
उल्लेखनीय है कि इस हार के साथ ही फुटबाल विश्व कप के लिए क्वोलीफाई करने की बोस्निया की सभी उम्मीदें खत्म हो गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।