तीसरे दिन के स्कोर पांच विकेट पर 591 रनों से आगे खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन जल्द ही 600 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। माहेला जयवर्धने ने कल ही दोहरा शतक जड़ा था। उनके टेस्ट करियर का यह 27 वां शतक है। चौथे दिन प्रसन्ना ने भी शतक जड़ दिया। भोजनकाल तक श्रीलंकाई टीम ने 191 ओवरों में 708 रन बना लिए थे और माहेला 267 एवं प्रसन्ना 134 रन बनाकर नाबाद थे।
इससे पहले तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम को थिलन समरवीरा के रूप में पहला झटका लगा। समरवीरा 70 रनों के निजी स्कोर पर ईशांत शर्मा का शिकार बने। इसी दिन भोजनकाल से ठीक पहले मेहमान टीम को एक और झटका उस समय लगा जब एंजेलो मैथ्यूज 17 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद भारतीय गेंदबाज कोई भी विकेट लेने में नाकाम रहे। खेल के दूसरे दिन तिलकरत्ने दिलशान ने शानदार शतक लगाकर श्रीलंकाई टीम शुरुआत दी थी। दिलशान ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 112 रन बनाए थे।
पहली पारी में भारतीय टीम ने 426 रनों का स्कोर खड़ा किया था। राहुल द्रविड़ ने 177 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 110 और युवराज सिंह ने 68 रनों का योगदान दिया था। श्रीलंका की ओर से चनाका वेलेगेदारा ने चार विकेट और मुथैया मुरलीधरन ने तीन विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*