पीटर फल्टन की न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में वापसी
समाचार पत्र 'डोमिनियन पोस्ट' के मुताबिक श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच 24 नवंबर से डुनेडिन में शुरू होगा। पहले दो मैचों के लिए हरफनमौला खिलाड़ी ग्रांट इलियट भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इलियट चोट के कारण टीम से बाहर थे।
इसके अलावा चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम में इंडियन क्रिकेट लीग से जुड़ने वाले तेज गेंदबाज शेन बांड को भी स्थान दिया है। बांड ने क्रिकेट की मुख्य धारा में लौटते हुए अपने देश के लिए पाकिस्तान के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा लिया था।
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज और चयन समिति के सदस्य मार्क ग्रेटबैच ने बांड के चयन को लेकर कहा, "बांड ने घरेलू टूर्नामेंट के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात में खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। इस लिहाज से वह टेस्ट टीम में जगह पाने के हकदार हैं।"
टीम इस प्रकार है : डेनियल विटोरी (कप्तान), शेन बांड, ग्रांट इलियट, डेनियल फ्लिन, पीटर फल्टन, मार्टिन गुपटिल, क्रिस मार्टिन, ब्रेंडन मैक्लम (विकेटकीपर), टिम मिशिंटोस, इयान ओ' ब्रायन, जीतन पटेल, रॉस टेलर और डरेल टफी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications