ऑल स्टार टीम के खिलाफ आस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे क्लार्क
यह मैच रविवार को ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। ऑल स्टार टीम की कप्तानी महान लेग स्पिनर शेन वार्न को दी गई है।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया की चयन समिति के मुताबिक इस मैच के लिए क्लार्क के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन और गेंदबाज पीटर सिडल को भी टीम में जगह दी गई है।
इसका कारण यह है कि इस मैच के जरिए इन खिलाड़ियों को इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ 26 नवंबर से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व अभ्यास का मौका मिल जाएगा।
एडम गिलक्रिस्ट के संन्यास लेने के बाद आस्ट्रेलिया के प्रमुख विकेटकीपर के तौर पर स्थान बनाने वाले हेडिन चोट के कारण भारत दौरे पर नहीं जा सके थे जबकि सिडल चोट के कारण दौरे के बीच में ही स्वदेश लौट आए थे।
टीमें इस प्रकार हैं :
आस्ट्रेलिया : माइकल क्लार्क, कैमरून व्हाइट, जॉर्ज बेले, ब्रैड हेडिन, डेविड हसी, एंड्रयू मैक्डोनॉल्ड, क्लिंट मैके, पीटर सिडल, स्टीवन स्मिथ, शॉन टेट, एडम वोग्स, डेविड वॉर्नर।
ऑल स्टार : शेन वार्न, ट्रेविस ब्रेट, ली कार्सेलाडाइन, एडम गिलक्रिस्ट, डेनियल हैरिस, मैथ्यू हेडन, जेसन क्रेजा, रेथ लॉकइयर, ग्राहम मानोउ, ग्लेन मैक्ग्राथ, नेथन रियरडन और नेथन रिमिंग्टन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications