Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब तेंदुलकर को है 13 हजार टेस्ट रनों का इंतजार

क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 30,000 रनों का आंकड़ा छूने के साथ-साथ अपना 43वां टेस्ट शतक भी पूरा किया।

15 नवंबर, 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय करियर के 21वें वर्ष में अपने प्रवेश का धूमधाम से आगाज किया।

तेंदुलकर 211 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तरह उन्होंने टेस्ट मैचों में अपने कुल रनों की संख्या 12,877 कर ली है। 13 हजार का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें महज 133 रनों की जरूरत है।

तेंदुलकर इन दिनों जिस तरह के फार्म में हैं, उससे तो यही लगता है कि इस श्रृंखला के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों की चार पारियों के दौरान वह इस आंकड़े को जरूर छू लेंगे।

अहमदाबाद टेस्ट के बाद रिकार्ड पर नजर डालें तो तेंदुलकर ने कुल 597 अंतर्राष्ट्रीय मैच (160 टेस्ट, 436 एकदिवसीय एवं एक ट्वेंटी-20) खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट मैचों में 54.79 के औसत से रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 248 रन रहा है। उन्होंने टेस्ट मैचों में 53 अर्धशतक लगाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+