पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन पर टिकी मिस्बाह की वापसी
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट और मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने एक बैठक की। इसमें फैसला हुआ कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान टीम के प्रदर्शन को देखने के बाद ही मिस्बाह को दूसरे टेस्ट के लिए वहां भेजने का कोई निर्णय लिया जाएगा।
पिछले दिनों पाकिस्तानी टीम के नवनियुक्त कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने कहा था कि पूर्व कप्तान यूनुस खान के न होने की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टैस्ट श्रृंखला के लिए मिस्बाह को टीम में शामिल किया जाना चाहिए जिससे मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी।
हाल ही में मिस्बाह को क्रिकेट के तीनों स्वरूपों टेस्ट, एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 की राष्ट्रीय टीमों से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वह बांग्लादेश में घरेलू क्रिकेट का हिस्सा बन गए। मिस्बाह के बांग्लादेश में खेलने को लेकर मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने नाराजगी जताई थी।
इससे पहले खबरों में कहा गया था कि पीसीबी प्रमुख मिस्बाह को टीम में शामिल करने के लिए तैयार थे लेकिन कासिम ने इसका विरोध किया था। कासिम ने 'कायद-ए-आजम ट्रॉफी' जैसे घरेलू टूर्नामेंट को छोड़ बांग्लादेश में खेलने की वजह से मिस्बाह को टीम में शामिल करने का विरोध किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications