Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन से सामना होते ही शुरू हुआ बुरा दौर : पनेसर

उल्लेखनीय है कि चेन्नई में 11-15 दिसंबर, 2008 को खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सचिन ने शानदार 103 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। उस मैच में भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया था। उसी मैच की दूसरी पारी में पनेसर काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 27 ओवरों में 105 रन खर्च किए थे और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी।

पिछले कुछ महीनों से पनेसर टीम से बाहर चल रहे हैं और चेन्नई टेस्ट में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले ग्रीम स्वान अब उनकी जगह टीम के नियमित सदस्य बन चुके हैं। स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक पनेसर ने चेन्नई टेस्ट और सचिन के सामने गेंदबाजी का फिर स्मरण किया।

पनेसर ने कहा, "मुझे भारत दौरे पर बिना पर्याप्त तैयारी के सचिन के सामने खड़ा कर दिया गया। उनके सामने खड़ा होकर लगा जैसे मैं किसी भारी-भरकम मुक्के बाज के सामने उसी के रिंग में खड़ा हूं। मुझे वहां कई बार इस दौर से गुजरना पड़ा। वहीं से मेरे करियर में गिरावट शुरू हो गई।"

अब जब यह माना जाने लगा है कि पनेसर का करियर अब लगभग खत्म है तो वह टीम में वापसी को लेकर भी आशावान है। उनका कहना है कि वह इंग्लैंड टीम में वापसी करने के अपने सपने की खातिर संघर्ष करते रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+