गाबा टेस्ट में गेल के खेलने की संभावना क्षीण
गेल अपनी मां की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर सुनकर बुधवार को स्वदेश रवाना हो गए थे। उनकी मां दिल की बीमारी से जूझ रही हैं। गेल वहां रहकर अपनी मां के उपचार की प्रगति पर नजर रखे हुए हैं। वह बीते बुधवार से क्वींसलैंड में आरंभ हुए चार दिनों के एक अभ्यास मैच में भी नहीं खेल सके थे। अगर वह टेस्ट श्रृंखला के शुरू होने से पहले नहीं आते तो वेस्टइंडीज की टीम के लिए यह एक बड़ा झटका होगा।
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार गेल सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' के माध्यम से अपने साथी खिलाड़ियों के संपर्क में बने हुए हैं। टीम प्रबंधन भी इस पर कुछ कहने की स्थिति में नहीं है कि वह गाबा टेस्ट में टीम के साथ होंगे या नहीं। वैसे उनके तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के अन्य दो मैचों में खेलने की पूरी संभावना है।
गेल के स्वदेश रवाना होने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मीडिया प्रबंधक फिलिप स्पूनर ने कहा था, "हमें उम्मीद है कि वह लौट सकेंगे लेकिन अभी से यह नहीं कहा जा सकता कि वह गाबा टेस्ट खेल पाएंगे या नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications