श्रीलंकाई टीम के प्रबंधक ब्रेंडन कुरुप्पू ने बताया कि अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद फुटबाल खेलते वक्त दिलशान की नाक में चोट लगी थी। वह अपने एक साथी खिलाड़ी से टकरा गए थे।
कुरुप्पू ने कहा, "दिलशान की नाक बिल्कुल सही स्थिति में है। एक्स-रे से नाक की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है लेकिन इसके बावजूद वह दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे।"
भारत दौरे पर आने के बाद दिलशान को दूसरी बार चोट लगी है। इससे पहले मुंबई में अभ्यास के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी। वह हालांकि इससे जल्दी ही उबरकर पहले टेस्ट मैच में खेले थे।
दिलशान ने पहले टेस्ट मैच में 112 रनों की शानदार पारी खेली थी। अहमदाबाद टेस्ट बराबरी पर छूटा था। तीन टेस्ट मैचों का तीसरा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।