टेस्ट मैचों में शानदार वापसी करना चाहते हैं आसिफ
कराची, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को आशा है कि वह न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के माध्यम से टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी करने में सफल रहेंगे।
डोपिंग के मामले में दोषी पाए जाने के बाद एक वर्ष का प्रतिबंध झेलकर चैम्पियंस ट्रॉफी के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले आसिफ दो साल के लंबे अंतराल के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे।
आसिफ ने कहा, "यह बेहद दुखदाई है कि मैंने अपने करियर के बहुमूल्य दो साल गंवा दिए। आधुनिक क्रिकेट में तेज गेंदबाजों का करियर बहुत लंबा नहीं होता, इस लिहाज से मेरे लिए यह समय बहुत कीमती था। लेकिन अब मैं सबकुछ भुलाकर क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।"
आसिफ ने दो वर्ष से भी अधिक समय पहले अपना टेस्ट मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद चोट और डोपिंग संबंधी विवादों के कारण वह एक भी टेस्ट नहीं खेल सके।
आसिफ पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच खेलेंगे। 11 टेस्ट मैचों में 51 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि न्यूजीलैंड में खेलना हमेशा से उनका सपना रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications