इंग्लैंेड को लगा पहला झटका (लीड-4)
इंग्लैंड ने कप्तान एं्ड्रयू स्ट्रॉस का विकेट गंवाया है। स्ट्रॉस ने 26 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए। उन्हें चार्ल लैंगवेल्ड्ट ने अब्राहम डिविलियर्स के हाथों कैच कराया।
खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 11 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए थे। जोनाथन ट्रॉस 22 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि केविन पीटरसन ने चार रन बनाए थे।
इससे पहले, टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से एल्वारो पीटरसन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए जबकि हाशिम अमला ने 57, जीन पॉल डुमिनी ने 41 और मार्क बाउचर ने 30 रनों का योगदान दिया। बाउचर छह रन बनाने वाले लैंगवेल्ड्ट के साथ नाबाद लौटे।
पीटरसन ने 65 गेंदों की अपनी पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि पारी की शुरुआत करने आए अमला ने अपनी 72 गेंदों की ठोस पारी के दौरान छह चौके लगाए।
डुमिनी ने 47 गेंदों की तेज पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का जड़ा। डेल स्टेन में भी 12 रन बनाकर टीम की भरपूर मदद की।
इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके जबकि पॉल कोलिगवुड और टिम ब्रेसनन ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं। साजिद महमूद और ल्यूक राइट को एक-एक विकेट मिला।
पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। यह मैच 20 नवंबर को जोहांसबर्ग में खेला जाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications