आस्ट्रेलिया दौरे के लिए यूनुस को टीम में देखना चाहते हैं बट्ट
यूनुस ने अपने खराब खेल और साथियों के व्यवहार से तंग आकर इस महीने की शुरुआत में स्वैच्छा से न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से मना कर दिया था। यूनुस की गैरमौजूदगी में पीसीबी ने वरिष्ठ बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ को टीम का कप्तान नियुक्त किया है।
समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने बट्ट के हवाले से लिखा है, "व्यक्तिगत तौर पर मैं यूनुस को टीम में देखना चाहता हूं। एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के तौर पर आस्ट्रेलिया में उनकी बहुत अहम भूमिका होगी। मैं नहीं समझता कि उनका करियर खत्म हो गया है। वह आज भी देश के शीर्ष बल्लेबाज हैं।"
बट्ट ने कहा कि यूनुस के पास लय में लौटने के लिए काफी वक्त है और प्रथम श्रेणी मैचों में खेलकर वह इसे हासिल कर सकते हैं। बकौल बट्ट, "यूनुस का वक्त अभी गुजरा नहीं है। उन्हें कुछ और वर्ष देश के लिए खेलना है। फिलहाल वह घरेलू मैचों में खेलकर लय में लौटने का प्रयास करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications