कानपुर टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे धम्मिका प्रसाद
श्रीलंकाई टीम प्रबंधन ने सोमवार को कहा कि अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान प्रसाद की जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया था। वह इस चोट से अभी तक पूरी तरह उबर नहीं सके हैं, लिहाजा उन्हें आराम की सलाह दी गई है।
टीम प्रबंधन ने यह भी कहा कि नाक में चोट के बावजूद सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे। पहले टेस्ट मैच के बाद फुटबाल खेलते वक्त दिलशान की नाक की हड्डी टूट गई थी। वह अपने एक साथी खिलाड़ी से टकरा गए थे।
टीम प्रबंधन ब्रेंडन कुरुप्पू ने कहा, "दिलशान दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे लेकिन प्रसाद को आराम की सलाह दी गई है। उनके स्थान पर असंथा मेंडिस को अंतिम-11 में शामिल किया जा सकता है।"
हालांकि कप्तान कुमार संगकारा ने कहा है कि ग्रीन पार्क की पिच की स्थिति को देखते हुए प्रसाद के स्थान पर एक अन्य तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नाडो को टीम में जगह दी जा सकती है। यह फैसला मंगलवार सुबह ही किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications