Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट मैचों में दर्शकों की घटती संख्या से चिंतित है दक्षिण अफ्रीका

सीएसए के मुताबिक वांडर्स में खेले गए ट्वेंटी-20 मैच में सिर्फ 16,000 दर्शक मैदान में पहुंचे थे जबकि इस स्टेडियम की क्षमता 34,000 की है। इसी तरह सेंचुरियन में रविवार को खेले गए दूसरी एकदिवसीय मुकाबले के दौरान स्टेडियम में सिर्फ 8000 दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे।

सीएसए का मानना है कि हाल ही में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी और अप्रैल-मई में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान भारी संख्या में दर्शक स्टेडियमों तक पहुंचे थे लेकिन अब उन्होंने स्टेडियम में बैठकर क्रिकेट मैच देखने के प्रति बेरुखी दिखानी शुरू कर दी है।

सीएसए को सबसे अधिक चिंता इस बात की है कि आने वाले समय में उसके देश में फुटबाल विश्व कप खेला जाना है और इस लिहाज से दर्शकों की कम होती संख्या दूसरे खेलों के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसका सीधा असर भविष्य में क्रिकेट से होने वाली कमाई पर पड़ेगा।

आईएफएम के प्रबंध निदेशक मैक जूरी का कहना है कि दर्शक घर पर रहकर ही क्रिकेट मैचों का लुत्फ लेना पसंद करते हैं क्योंकि आज की तारीख में इनके सजीव प्रसारण का पूरा तानाबाना घर बैठे दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार किया जाता है।

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+