Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डुनेडिन टेस्ट : न्यूजीलैंड के 6 विकेट पर 276 रन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की ओर से रॉस टेलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 174 गेंदों का सामना कर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 94 रन बनाए। टेवर ने 97 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।

इसके अलावा मार्टिन गुपटिल ने 142 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्कों की सहायता से 60 रनों की कीमती पारी खेली। पीटर फल्टन ने 29 रनों का योगदान दिया। टिम मिशिंटोस (0), डेनियल फ्लिन (8) और ग्रांट इलियट (8) ने निराश किया।

दिन की समाप्ति तक विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम 25 और कप्तान डेनियल विटोरी 40 रन बनाकर नाबाद लौटे। मैक्लम ने 60 गेंदों पर चार चौके लगाए हैं जबकि विटोरी ने 44 गेंदों की तेज पारी में छह चौके जड़े।

पाकिस्तान की ओर से लगभग दो साल के अंतराल के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मोहम्मद आसिफ ने तीन विकेट झटके हैं। इसके अलावा युवा गेंदबाज मोहम्मद आमेर के खाते में दो तथा स्पिनर सईद अजमल के खाते में एक विकेट आया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+