डोपिंग के मामले में दोषी पाए जाने के बाद एक वर्ष का प्रतिबंध झेलकर चैम्पियंस ट्रॉफी के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले आसिफ दो साल के लंबे अंतराल के बाद पहले टेस्ट मैच में खेल रहे हैं।
आसिफ ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने के अपने कप्तान मोहम्मद यूसुफ के फैसले को सही ठहराते हुए डुनेडिन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन ही तीन विकेट अपने नाम किए। आसिफ ने 76 रन देकर डेनियल फ्लिन, पीटर फल्टन और ग्रांट इलियट के विकेट चटकाए।
आसिफ ने दो वर्ष से भी अधिक समय पहले अपना टेस्ट मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद चोट और डोपिंग संबंधी विवादों के कारण वह एक भी टेस्ट नहीं खेल सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।