डुनेडिन टेस्ट : शतक से चूके विटोरी, न्यूजीलैंड अच्छी स्थिति में
मेजबान टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक छह विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम 25 और विटोरी 40 रन पर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन विटोरी और मैक्लम ने सातवें विकेट के लिए 164 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
मैक्लम 154 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान एक रन से शतक बनाने से चूक गए। विटोरी ने 133 गेंदों की अपनी पारी में 14 चौके लगाए।
दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण बाधित हुआ। इस दिन लगभग 40 ओवरों का ही खेल संभव हो सका। बारिश के कारण दिन का खेल समाप्त किए जाने तक शेन बांड आठ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि इयान ओ' ब्रायन ने दो रन बनाए थे।
मेजबान टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। पहले दिन मेजबान टीम की ओर से रॉस टेलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 174 गेंदों का सामना कर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 94 रन बनाए थे। टेलर ने 97 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।
इसके अलावा मार्टिन गुपटिल ने 142 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्कों की सहायता से 60 रनों की कीमती पारी खेली। पीटर फल्टन ने 29 रनों का योगदान दिया। टिम मिशिंटोस (0), डेनियल फ्लिन (8) और ग्रांट इलियट (8) ने निराश किया।
पाकिस्तान की ओर से लगभग दो साल के अंतराल के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मोहम्मद आसिफ ने तीन विकेट झटके हैं। इसके अलावा उमर गुल और युवा गेंदबाज मोहम्मद आमेर के खाते में दो-दो तथा स्पिनर सईद अजमल के खाते में एक विकेट आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications