भारत ने चायकाल तक गंवाए 7 विकेट (लीड-3)

By Staff

इससे पहले भारतीय टीम ने युवराज सिंह और वी.वी.एस. लक्ष्मण के शानदार अर्धशतकों की बदौलत अपनी पहली पारी में 600 रनों का आंकड़ा पार किया था। भारतीय टीम को इस योग तक पहुंचाने में गौतम गंभीर (167), वीरेंद्र सहवाग (131) और राहुल द्रविड़ (144) का महत्वपूर्ण योगदान है।

मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा था। इस दिन गंभीर और सहवाग ने मेहमान गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए लगभग 5.50 के औसत से रन बटोरे थे। लक्ष्मण 121 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 63 रन बनाकर पेवेलियन लौटे जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने चार और हरभजन सिंह ने पांच रन बनाए।

युवराज ने 98 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के लगाए हैं। मैच के पहले दिन मंगलवार को दो विकेट के नुकसान पर 417 रन बनाने वाली मेजबान टीम ने बुधवार को पहले ही सत्र में द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर (40) के विकेट गंवा दिए। मंगलवार को तेंदुलकर 20 और द्रविड़ 85 रनों पर नाबाद लौटे थे।

द्रविड़ ने खेल के शुरुआती घंटे में ही हालांकि तेजी से रन बटोरते हुए शतक जड़ दिया। उनके टेस्ट करियर का यह 28वां शतक है। द्रविड़ ने अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी 177 रन बनाए थे। द्रविड़ और तेंदुलकर के बीच तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई।

भारतीय टीम को दूसरे दिन तेंदुलकर के रूप में पहला झटका लगा। पहले दिन 20 रनों के निजी स्कोर पर नाबाद रहने वाले तेंदुलकर 40 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर असंथा मेंडिस का शिकार बन गए। उनके आउट होने के कुछ देर बाद द्रविड़ भी रंगना हेराथ के सीधे थ्रो पर रन आउट होकर पेवेलियन लौट गए।

अहमदाबाद में खेला गया तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच ड्रा हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, November 25, 2009, 2:17 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+