Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

द्रविड़ बने टेस्ट इतिहास के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज

बुधवार को ग्रीन पार्क में श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का 28वां शतक लगाने के साथ ही द्रविड़ ने 136वें टेस्ट मैच में 11182 रन पूरे कर लिए हैं। वह बॉर्डर 11174 से आठ रन अधिक अपने खाते में जुटा चुके हैं। बॉर्डर ने 156 टेस्ट मैच खेले हैं।

टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 161 मैचों में 12917 रन बनाए हैं। इस फेहरिस्त में वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (131 टेस्ट, 11953 रन) दूसरे और आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (136 टेस्ट, 11345 रन) तीसरे क्रम पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक 8 बल्लेबाजों ने 10 हजार या उससे अधिक रन बटोरे हैं। इस मुकाम पर सबसे पहले पहुंचने का श्रेय भारत के महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर को जाता है, जिन्होंने 1987 में ही 10 हजार रन पूरे कर लिए थे।

तेंदुलकर, लारा, पोंटिंग, द्रविड़ और बॉर्डर के अलावा 10 हजार का आंकड़ा पार करने वालों में आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ (168 टेस्ट, 10929 रन), दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (131 टेस्ट, 10277 रन) और गावस्कर (125 टेस्ट, 10122 रन) शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+