Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गाबा टेस्ट : आस्ट्रेलिया ने पहले दिन बनाए 5 विकेट पर 322 रन

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने शून्य के योग पर ही अपने सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन का विकेट गंवा दिया। यह विकेट जेरोम टेलर ने लिया।

इसके बाद साइमन कैटिच (92) और कप्तान रिकी पोंटिंग (55) ने दूसरे विकेट के लिए 126 रन जोड़कर टीम को मुश्किल से उबारा। पोंटिग ने 79 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया।

कैटिच का विकेट 200 रनों के कुल योग पर गिरा। कैटिच ने अपनी 92 रनों की पारी के दौरान 134 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने माइकल हसी (66) के साथ भी 74 रनों की साझेदारी निभाई।

हसी 253 रनों के कुल योग पर आउट हुए। हसी ने अपनी पारी के दौरान 134 गेदों पर नौ चौके लगाए। उन्होंने माइकल क्लार्क (41) के साथ 53 रन जोड़े। चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे क्लार्क ने 94 गेंदों पर तीन चौके लगाए।

दिन का खेल खत्म होने तक मार्कस नॉर्थ ने 78 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए थे जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेड हेडिन नौ रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों के बीच 35 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है।

वेस्टइंडीज की ओर से ड्वेन ब्रावो ने सर्वाधिक दो विकटे झटके हैं जबकि जेरोम टेलर, केमार रोच और सुलेमान बेन ने एक-एक सफलता हासिल की है।

गाबा में मेजबान टीम का रिकार्ड शानदार रहा है। उसने यहां अब तक 15 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें सभी में उसकी जीत हुई है। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने इस मैदान पर खेले गए तीनों मैच हारे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+