संगकारा और परानाविताना आउट, श्रीलंका के 100 रन पूरे
भारत की पहली पारी के 642 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम ने दूसरे दिन ही तिलकरत्ने दिलशान के रूप में अपना पहला विकेट गवां दिया था। दिलशान बिना कोई रन बनाए जहीर खान का शिकार बन गए थे। दूसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 66 रनों से आगे खेलते हुए श्रीलंका के दोनों बल्लेबाज संगकारा और परानाविताना ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। संगकारा 44 और परानाविताना 38 रन बनाकर एस.श्रीसांत का शिकार बने। खबर लिखे जाने तक माहेला जयवर्धने 12 और थिलान समरवीरा एक रन बनाकर नाबाद थे।
इससे पहले दूसरे दिन भारतीय टीम ने 642 रन बनाए थे। भारत की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े थे। गौतम गंभीर ने 167, राहुल द्रविड़ ने 144 और वीरेंद्र सहवाग ने 131 रनों की पारी खेली थी। इनके अलावा युवराज सिंह ने 67, वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 63 सचिन तेंदुलकर ने भी 40 रनों का योगदान दिया था। श्रीलंका की ओर से रंगना हेराथ ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए थे।
गौरतलब है कि अहमदाबाद में खेला गया तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच ड्रा हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications