डुनेडिन टेस्ट : उमर के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत

By Staff

न्यूजीलैंड की पहली पारी के स्कोर 429 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने तीसरे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक 307 रनों पर अपने आठ विकेट गंवा दिए थे। दिन का खेल खत्म होने तक मोहम्मद आमेर 12 और मोहम्मद आसिफ बिना खाता खोले नाबाद लौटे।

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान पर पहली पारी के आधार पर 122 रनों की बढ़त बना रखी है। अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे उमर ने 160 गेंदों पर 21 चौकों और दो छक्कों की मदद से 129 रनों की यादगार पारी खेली। उन्होंने अपने बड़े भाई कामरान के साथ छठे विकेट के लिए 176 रन जोड़कर अपनी टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया।

पाकिस्तानी टीम ने एक समय मात्र 85 रनों पर अपने पांच शुरुआती विकेट गंवा दिए थे लेकिन 136 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाने वाले कामरान ने अपने छोटे भाई के साथ कुल योग को 261 रनों तक पहुंचा दिया।

पाकिस्तान की अग्रिम पंक्ति को नेस्तनाबूत करने का श्रेय तेज गेंदबाज शेन बांड को जाता है जिन्होंने 93 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा क्रिस मार्टिन और कप्तान डेनियल विटोरी ने भी दो-दो सफलताएं अर्जित कीं।

पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज खुर्रम मंजूर ने 6, इमरान फरहत ने 22, फवद आलम ने 29, कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने 17, शोएब मलिक ने 2 और उमर गुल ने छह रन बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, November 26, 2009, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+