समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बेयर्न ने जहां माकाबी हाइफा को 1-0 से पराजित किया वहीं रियल ने एफसी ज्यूरिख को भी इसी अंतर से हराया। रियल के लिए गोंजालो हिग्वेन ने 25वें मिनट में गोल किया।
उधर, ग्रुप-ए में बोर्डियक्स ने जुवेंट्स को 2-0 से हराकर बेयर्न का काम काफी हद तक आसान कर दिया। बोर्डियक्स के लिए मारोउन चामाक और फर्नाडो मोनेगाजो ने एक-एक गोल किए।
रियल ने पांच मैचों से 10 अंक जुटा लिए हैं। उसके इटली के क्लब एसी मिलान से दो अंक ज्यादा हैं। एसी मिलान को बुधवार को ओलंपिक मार्सेली के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।