Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट मैचों में भारत की तीसरी बड़ी जीत

भारतीय टीम ने 25 मई, 2007 को ढाका में बांग्लादेश को पारी और 239 रनों से पराजित किया था। टेस्ट मैचों में पारी के अंतर से यह उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

इससे पहले 1998 में भारतीय टीम ने कोलकाता में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में स्टीव वॉ की कप्तानी में खेलने आई आस्ट्रेलियाई टीम को पारी और 219 रनों से पराजित किया था।

1952 में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम ने अब तक कुल 26 मौकों पर पारी के अंतर से जीत हासिल की है। इसमें से सात मौकों पर उसने श्रीलंका को धूल चटाई है।

श्रीलंका के खिलाफ 31 मैचों में भारत की यह 12वीं जीत है। पांच मौकों पर श्रीलंका ने जीत हासिल की है जबकि 14 मुकाबले बराबरी पर छूटे हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 1982 में खेला गया था।

वर्ष 2008 में कानपुर से ही कप्तानी की पारी शुरू करने वाले महेंद्र सिंह धौनी ने अपने नेतृत्व में भारतीय टीम को नौवें मैच में छठी जीत दिलाई। खास बात यह है कि धौनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया है। तीन मैच बराबरी पर छूटे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+