Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आसिफ और अमिर ने न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाला

लगभग दो साल के अंतराल के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे आसिफ ने अब तक चार विकेट झटके हैं जबकि आमिर के खाते में दो और उमर गुल के खाते में एक विकेट आया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान बल्लेबाज ग्रांट इलियट 20 तथा इयान ओ' ब्रायन दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

इस तरह न्यूजीलैंड ने दो विकेट शेष रहते पाकिस्तान पर 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 429 रन बनाए थे जबकि पाकिस्तानी टीम ने अपनी पहली पारी में उमर अकमल (129) के करियर के पहले टेस्ट शतक तथा उनके बड़े भाई कामरान अकमल (82) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 332 रन बनाए।

पाकिस्तानी टीम ने एक समय मात्र 85 रनों पर अपने पांच शुरुआती विकेट गंवा दिए थे लेकिन 136 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाने वाले कामरान ने अपने छोटे भाई के साथ कुल योग को 261 रनों तक पहुंचा दिया। उमर ने अपने बड़े भाई के साथ छठे विकेट के लिए 176 रन जोड़कर अपनी टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया।

पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को 97 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में अब तक बनाए गए 147 रनों को मिलाकर उसकी कुल बढ़त 244 रनों की हो गई है। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने सर्वाधिक 59 रन बनाए जबकि टिम मिशिंटोस ने 31 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले, तीसरे दिन के अपने स्कोर आठ विकेट पर 307 रनों से आगे खेलते हुए पाकिस्तानी टीम की दूसरी पारी 332 रनों पर सिमट गई। अंतिम बल्लेबाज के तौर पर आमिर 26 रन बनाकर आउट हुए जबकि आसिफ ने 10 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से शेन बांड ने पांच विकेट झटके। क्रिस मार्टिन को तीन सफलता मिली जबकि कप्तान डेनियल विटोरी के खाते में दो विकेट आए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+