शुक्रवार को मिली जीत ने भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर पहुंचा दिया है। दोनों टीमों के 122 अंक हैं। कानपुर टेस्ट से पहले भारतीय टीम 119 अंकों के साथ तीसरे क्रम पर थी लेकिन इस मैच से हासिल तीन अंकों के साथ उसने पहला स्थान प्राप्त कर लिया है।
कानपुर टेस्ट से पहले श्रीलंकाई टीम 120 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज थी, लेकिन इस हार ने उसे 117 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। आस्ट्रेलियाई टीम 116 अंकों के साथ चौथे और इंग्लैंड 105 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*