श्रीलंका को 8वां झटका, भारत जीत के करीब (लीड-1)
खेल के चौथे दिन हरभजन सिंह ने जल्दी-जल्दी दो विकेट झटककर मेहमान टीम को गहरे संकट में डाल दिया। हरभजन ने रंगान हेराथ को अपना तीसरा शिकार बनाया, जो सिर्फ 13 रन बनाकर पगबाधा आउट हुए। इससे पहले उन्होंने प्रसन्ना जयवर्धने को बोल्ड कर श्रीलंका को छठा झटका दिया। चौथे दिन की शुरुआत में मेहमान टीम को 79 रन के कुल स्कोर पर पांचवा झटका तब लगा, जब जहीर खान ने एंजेलो मैथ्यूज को 15 रन के निजी स्कोर पर राहुल द्रविड़ के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
तीसरे दिन गुरुवार को फॉलोऑन खेल रही श्रीलंकाई टीम ने चार विकेट खोकर 57 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक श्रीलंकाई टीम आठ विकेट के नुकसान पर 193 रन बना चुकी थी। असंथा मेंडिस एक और थिलन समरवीरा 47 रन बनाकर खेल रहे थे। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 642 रन बनाकर श्रीलंका के सामने विशाल लक्ष्य रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications