Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

समरवीरा का अर्धशतक, श्रीलंका का संघर्ष जारी (लीड-2)

खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 249 रन बना लिए थे। समरवीरा 107 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से अपनी पारी को आगे बढ़ाने में जुटे थे जबकि मेंडिस ने 64 गेंदों पर दो चौके लगाए थे।

मेहमान टीम के लिए पारी की हार बचाने का रास्ता बेहद मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि अभी चौथे दिन के डेढ़ सत्र और पांचवें दिन के तीन सत्र का खेल बाकी है। मेहमान टीम भारत के पहली पारी के स्कोर 642 रन से अभी 164 रन पीछे है।

मेहमान टीम को 192 रन के कुल स्कोर पर आठवां झटका लगा। मुथैया मुरलीधरन ने उम्मीद से अच्छी बल्लेबाजी और 29 रन बनाए। चौथे दिन ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सुबह के सत्र में जल्दी-जल्दी दो विकेट झटककर मेहमान टीम को गहरे संकट में डाल दिया।

हरभजन ने रंगना हेराथ को अपना तीसरा शिकार बनाया, जो सिर्फ 13 रन बनाकर पगबाधा आउट हुए। इससे पहले उन्होंने प्रसन्ना जयवर्धने को बोल्ड कर श्रीलंका को छठा झटका दिया था। प्रसन्ना ने 29 रन बनाए।

चौथे दिन की शुरुआत में मेहमान टीम को 79 रन के कुल स्कोर पर पांचवा झटका तब लगा था, जब जहीर खान ने एंजेलो मैथ्यूज को 15 रन के निजी स्कोर पर राहुल द्रविड़ के हाथों कैच कराकर पेवेलियन का रास्ता दिखाया।

फॉलोऑन खेल रही श्रीलंकाई टीम ने तीसरे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 57 रन बनाए थे। उसकी पहली बारी 229 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+