डुनेडिन टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 32 रन से हराया
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तानी टीम उमर अकमल (129) के शानदार शतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 332 रन ही बना सकी थी।
पाकिस्तानी टीम ने मोहम्मद आसिफ, उमर गुल और मोहम्मद आमिर की शानदार गेंदबाजी बदौलत न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 153 रनों पर समेट दिया था। इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए 251 रनों का लक्ष्य मिला था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 218 रनों पर पेवेलियन लौट गई। उमर अकमल ने दूसरी पारी में भी शानदार 75 रन बनाए। मोहम्मद यूसुफ ने 41 और शोएब मलिक ने 32 रनों का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड को जीत दिलाने में तेज गेंदबाज शेन बांड, क्रिस मार्टिन, इयान ओ' ब्रायन और कप्तान डेनियल विटोरी की शानदार गेंदबाजी का योगदान रहा। बांड और ब्रायन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए जबकि मार्टिन और विटोरी के खाते में दो-दो विकेट आए।
अपने करियर के पहले ही मैच में शतक लगाने वाले उमर को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उमर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल के छोटे भाई हैं।
इस तरह न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। श्रृंखला का दूसरा मैच तीन दिसंबर से वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications