दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। जोहांसबर्ग में खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था जबकि केपटाउन में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।
इसके बाद केपटाउन में ही खेले गए तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 121 रनों से जीत हासिल करके शानदार वापसी की थी।
इस मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका ने दो परिवर्तन किए हैं। जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से परेशान चल रहे डेल स्टेन की जगह चार्ल लैंगवेल्ट को टीम में शामिल किया गया है जबकि जोहान बोथा, रुएलोफ वान डेर मर्व की जगह लेंगे।
दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम ने बिना परिवर्तन के इस मैच में खेलने का फैसला किया है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के टखने में हल्की चोट है लेकिन इसके बावजूद टीम प्रबंधन ने उन्हें खेलने की इजाजत दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications