माइकल क्लार्क और लारा बिंगल के संबंधों में दरार!
समाचार पत्र 'कूरियर मेल' ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर बिंगल की टिप्पणी के आधार पर लिखा है कि बिंगल इन दिनों बाली में छुट्टियां मना रही हैं।
वेस्टइंडीज के साथ खेले गए टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद बाकी सभी खिलाड़ियों की पत्नियां और प्रेमिकाएं उन्हें बधाई देने पहुंची लेकिन बिंगल वहां नहीं थीं। इससे पहले मेलबर्न में आयोजित एक कार्यक्रम में भी बिंगल नहीं पहुंची थीं जबकि बाकी सभी खिलाड़ियों की पत्नियां और प्रेमिकाएं वहां मौजूद थीं।
बिंगल ने अपनी टिप्पणी में लिखा है, "बाली बिल्कुल स्वर्ग जैसा है। मैं अपने होटल की खिड़की से चांद को अपने कमरे में झांकते देख सकती हूं। यह शानदार नजारा है। मैं चांदनी रात में हसीन सपनों में खो जाना चाहती हूं।"
बिंगल की यह टिप्पणी चार दिन पहले की है। वह लिखती हैं कि उन्हें बाली पहुंचने को लेकर जबरदस्त रोमांच था। बिंगल ने हालांकि अपने पोस्ट में क्लार्क या फिर दो समारोहों के दौरान उनके साथ रहने के बारे में कुछ भी नहीं लिखा है।
इससे पहले, बिंगल ने नौ अक्टूबर को क्लार्क के बारे में अपनी टिप्पणी में लिखा था। बिंगल को इस बात का अफसोस है कि क्लार्क इस वर्ष कम से कम 80 दिनों तक उनके साथ नहीं रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications