इंग्लैंड की सधी शुरुआत (लीड-4)

By Staff

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने सात ओवरोंे की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 31 रन बना लिए थे। जोनाथन ट्रॉट 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने आठ रन बनाए थे।

इससे पहले, इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (23/5) की शानदार गेंदबाजी की दक्षिण अफ्रीकी टीम को 119 रनों पर समेट दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम सिर्फ 36.5 ओवरों तक एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और पॉल कोलिंगवुड की घातक गेंदों का सामना कर सकी। ब्रॉड और कोलिंगवुड ने दो-दो विकेट लिए।

मेजबान टीम की ओर से एल्वारो पीटरसन ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। पीटरसन ने 79 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए। इसके अलावा अब्राहम डिविलियर्स (22) थोड़ी देर तक इंग्लैंड के आक्रमण सामना कर सके।

मेजबान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (11), कप्तान ग्रीम स्मिथ (2), मार्क बाउचर (13), जीन पॉल डुमिनी (6), रेयान मैक्लॉरेन (0), जोहान बोथा (1), वायने पार्नेल (1) और मोर्न मोर्कल (7) ने निराश किया।

पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। जोहांसबर्ग में खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था जबकि केपटाउन में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।

इसके बाद केपटाउन में ही खेले गए तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 121 रनों से जीत हासिल करके शानदार वापसी की थी।

इस मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका ने दो परिवर्तन किए। जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से परेशान चल रहे तेज गेंदबाज डेल स्टेन की जगह चार्ल लैंगवेल्ट को टीम में शामिल किया गया जबकि जोहान बोथा ने रुएलोफ वान डेर मर्व की जगह ली।

दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम ने बिना परिवर्तन के इस मैच में खेलने का फैसला किया। तेज गेंदबाज एंडरसन के टखने में हल्की चोट है लेकिन इसके बावजूद टीम प्रबंधन ने उन्हें खेलने की इजाजत दे दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, November 29, 2009, 5:04 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+