इंग्लैंड मजबूत इरादों के साथ जीत की ओर (लीड-5)
खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 15 ओवरोंे की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 68 रन बना लिए थे। जोनाथन ट्रॉट 38 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने भी 55 गेदों पर छह चौकों की मदद से 32 रन बनाए थे।
इससे पहले, इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (23/5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को 119 रनों पर समेट दिया। मेजबान टीम सिर्फ 36.5 ओवरों तक एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और पॉल कोलिंगवुड की घातक गेंदों का सामना कर सकी। ब्रॉड और कोलिंगवुड ने दो-दो विकेट लिए।
मेजबान टीम की ओर से एल्वारो पीटरसन ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। पीटरसन ने 79 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए। इसके अलावा अब्राहम डिविलियर्स (22) थोड़ी देर तक इंग्लैंड के आक्रमण सामना कर सके।
मेजबान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (11), कप्तान ग्रीम स्मिथ (2), मार्क बाउचर (13), जीन पॉल डुमिनी (6), रेयान मैक्लॉरेन (0), जोहान बोथा (1), वायने पार्नेल (1) और मोर्न मोर्कल (7) ने निराश किया।
पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। जोहांसबर्ग में खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था जबकि केपटाउन में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।
इसके बाद केपटाउन में ही खेले गए तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 121 रनों से जीत हासिल करके शानदार वापसी की थी।
इस मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका ने दो परिवर्तन किए। जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से परेशान चल रहे तेज गेंदबाज डेल स्टेन की जगह चार्ल लैंगवेल्ट को टीम में शामिल किया गया जबकि जोहान बोथा ने रुएलोफ वान डेर मर्व की जगह ली।
दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम ने बिना परिवर्तन के इस मैच में खेलने का फैसला किया। तेज गेंदबाज एंडरसन के टखने में हल्की चोट है लेकिन इसके बावजूद टीम प्रबंधन ने उन्हें खेलने की इजाजत दे दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications